SBI ने जारी किया एटीयम से पैसा निकालने के नये नियम
प्रिय मित्रों जय श्रीकृष्णा, राधे राधे....
रिजर्व बैंक आँफ इण्डिया के सख्त नियमों के बाद भी बैंकों मे धोखाधडी हो जाती है। कोरोना संक्रमण समय मेंबैंक मे फ्राड व्यापक पैमाने पर बढा है।
फ्राड करने वाले लोगो ने आम जनमानस को लूटने के नित नये तरीके निकाल लेते है। व्यापक रूप मे हो रहे बैंकिंग फ्राड को रोकने के उद्देश्य से देश के सबसे बडे बैंक "भारतीय स्टेट बैंक" (SBI) ने अपने ग्राहको के धन की सुरक्षा हेतु काफी राहत दी है।SBI ने आज से सुरक्षित बैंकिंग सेवा प्रदान करने के लिए नई ATM सेवा चालू कर दी है।
SBI ने जारी किया एटीयम से पैसा निकालने के नये नियम
SBI ने वन टाइम पखसवर्ड (OTP) पर निर्भर एटीयम से नगद धन निकालने की सुविधा 24 घंटे चालू करने का निर्णय लिया। यह नियम 18 सितम्बर से पूरे देश मे एक साथ लागू हो गया है। पहले यह सुविधा केवल रात्रि 8 बजे से सुबह 8 तक ही लागू रहती थी। ग्राहक के खाते मे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजने के बाद ही पैसो की निकासी सम्भव है।
SBI ने जारी किया एटीयम से पैसा निकालने के नये नियम
अर्थात आज से ही SBI के एटीयम से रुपये 10000 या इससे अधिक धनराशि निकालने पर दिन मे भी OTP की आवश्यकता होगी।
एक जनवरी 2020 से ही SBI ने एटीयम से धन निकासी के लिए ओ टी पी को जरूरी कर दिया था। इसलिए SBI ने कहा था कि ग्राहक अपने खाते में अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करा लें।
निकासी कुछ इस तरह होगी
धन निकासी की प्रक्रिया के समय पैसा निकाल रहे हो तब एटीयम स्क्रीन पर धन की रकम के साथ ही OTP स्क्रीन भी दिखाई देगी। ग्राहकों को ओटीपी उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। इससे धोखाधड़ी की संभावनाएं कम होंगी।
ध्यान रहे कि ओटीपी आधारित नकद निकासी की सुविधा केवल एसबीआई एटीएम में ही उपलब्ध है।
यह समाचार (लेख) पसंद आया हो तो शेयर अवश्य करे तथा अपनी राय भी देने का कष्ट करें। जिससे हमारा हौसला बढाने में आपकी सहभागिता बनी रहें।
आपका अपना -- पं0 रमाकान्त मिश्र
कोइरीपुर, सुलतानपुर


Comments
Post a Comment