30 सितम्बर से मिलेगी नई पेंशन की सुविधा का लाभ
प्रिय मित्रों जय श्रीकृष्णा, राधे राधे.....
निजी क्षेत्र मे कर रहें नौकरी वाले कर्मचारियों के हित मे यह एक अच्छा समाचार है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने निजी क्षेत्र के भविष्य की आर्थिक हित को ध्यान मे रखते हुए सुरक्षा के लिए एक अच्छी शुरुआत की है।
इस प्लान में जो कर्मचारी जिस भी दिन से सेवानिवृत (रिटायर्ड) होंगे, उसकी पेंशन उसी दिन से तैयार हो जाएगी, तथा प्रारम्भ भी हो जाएगी।
30 सितम्बर से मिलेगी नई पेंशन की सुविधा का लाभ
इस योजना को कर्मचारियों के हित में बहुत बडा परिवर्तन कहा जा रहा है। क्योंकि प्रायः सरकारी या निजी क्षेत्र के कामगार को सेवानिवृत होने के पश्चात पेंशन पाने में महीनों लग जाते थे। कागजी कोरम पूरा करने में बाबू लोग काफी लम्बा समय लगा देते थे।
तब कहीं जाकर पेंशन मिलने की सम्भावना बन पाती थी। किन्तु इस नई योजना के फलीभूत होने से ऐसा नही हो पाएगा। कामगारों को पेंशन का लाभ तुरन्त मिलने लगेगा। आगामी 30 सितम्बर से जितने भी कामगार सेवानिवृत होंगे उनकी पेंशन के सभी कागजात उसी दिन मिल जाएगें।
30 सितम्बर से मिलेगी नई पेंशन की सुविधा का लाभ
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित कार्यालय मे आगामी 30 सितम्बर को भव्य कार्ययक्रम होने वाला है।वाराणसी कार्यालय के अन्तर्गत सभी 10 जिलों में इस माह सेवानिवृत्त होने वाले कामगारों को बुलाकर सभी कागजात उन्हें प्रदान कर योजना का शुभारम्भ कर दिया जाएगा।
निजी क्षेत्र मे अधिकांशतः 58 वर्ष की उम्र मे ही सेवानिवृत्त होती है। फिलहाल अगले माह मे वेतन भी दे दिया जाता है। लेकिन पेंशन के कागज तैयार होने मे काफी लम्बा समय लग जाता है, तथा कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने के बाद काफी दौडधूप भी करनी पडती थी। इस योजना के चालू होने से बेकार के दौडधूप से निजात मिल जाएगी।
इसलिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कम्पनियों से वार्ता करते हुए पेंशन के कागज सेवानिवृत्त होने वाले माह मे ही दे देगी। जबकि वेतन भी समय पर दे दिया जाएगा। इससे निजी क्षेत्र के कर्मचारियों मे खुशी की लहर है। इससे कर्मचारी एवं कम्पनी प्रतिनिधि भी विभाग द्वारा चालू की गयी इस योजना का स्वागत कर रहे है।
यह समाचार (लेख) पसंद आया हो तो शेयर अवश्य करे तथा अपनी राय भी देने का कष्ट करें। जिससे हमारा हौसला बढाने में आपकी सहभागिता बनी रहें।


Comments
Post a Comment