Skip to main content

पंचायत चुनाव/Panchayat Election

 पंचायत चुनाव/Panchayat Election

प्रिय मित्रों जय श्रीकृष्णा, राधे राधे.....

            जानकार सूत्रों के हवाले से ज्ञात हुआ है कि पहली अक्टूबर से शुरू हो सकता है वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का अभियान।

        चुनाव अगले साल अप्रैल-मई में करवाए जाने के संकेत

                                                       -- विशेष संवाददाता

            राज्य मुख्यालय उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण में वोटर लिस्ट का वृहद पुनरीक्षण आगामी पहली अक्तूबर से शुरू हो सकता है।    

पंचायत चुनाव/Panchayat Election

    इस बाबत आयोग की तरफ से सभी जिलाधिकारियों को एक पत्र भेजा गया है जिसमें आगामी 15 सितम्बर से 30 सितम्बर के बीच वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के काम में बूथ लेबल आफिसर द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली स्टेशनरी आदि की खरीद के लिए टेण्डर प्रक्रिया पूरी करते हुए खरीद का काम सम्पन्न करवाने को कहा गया है। इसे 'बीएलओ किट' भी कहा जाता है।

           वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का काम करीब साढ़े तीन महीने चलेगा। इसमें ग्रामीण इलाकों में घर-घर जाकर बूथ लेबल आफिसर परिवार के सदस्यों में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का सत्यापन करेंगे। इसके साथ ही वर्ष 2015 से अब तक मृत या दूसरे राज्य चले गये और डुप्लीकेट वोटरों के नाम भी हटाए जाएंगे। यही नहीं वर्ष 2015 से पहली जनवरी 2021 तक ग्रामीण इलाकों में 18 साल की उम्र पूरी करने वाले नए वोटर भी शामिल किए जाएंगे। वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में करीब 11 करोड़ 80 लाख वोटर थे। 

पंचायत चुनाव/Panchayat Election

             पिछले 5 वर्षों में इसमें 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी मानी जा रही है। इस लिहाज से इस बार की नई वोटर लिस्ट करीब 13 करोड़ वोटरों की बनने की उम्मीद है। प्रदेश में पंचायत चुनाव अगले साल अप्रैल व मई के महीनों में करवाए जाने की उम्मीद है। प्रदेश का पंचायतीराज विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग इसी आधार पर अपनी तैयारी कर रहे हैं।

          इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण, शहरी क्षेत्र में शामिल पंचायतों को घटाते हुए नया परिसीमन, सीटों का नए सिरे से आरक्षण निर्धारण आदि में छह महीने का समय लगेगा। वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अक्तूबर में अगर शुरू होता है तो उक्त सारे काम अगले साल मार्च तक पूरे हो पाएंगे। अगले साल फरवरी-मार्च में वार्षिक परीक्षाएं भी होंगी। इस लिहाज से पंचायत चुनाव अप्रैल-मई के महीनों में ही होने की उम्मीद है।

     यह समाचार पसंद आया हो तो शेयर अवश्य करे तथा अपनी राय भी देने का कष्ट करें।


आपका अपना -- पं0 रमाकान्त मिश्र
                      कोइरीपुर, सुलतानपुर

Comments

  1. जानकारी देने के लिए धन्यवाद आपका,


    जय सिया राम की
    जय राधे श्याम की

    ReplyDelete
    Replies
    1. आप सबका स्नेह व प्यार दुलार मिलता रहे यही कामना है।

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

सहजन वृक्ष के आयुर्वेद मे लाभ

प्रिय मित्रों जय श्रीकृष्णा, राधे राधे.... .  सहजन वृक्ष के आयुर्वेद मे लाभ         परिचय :                सहजन के पेड़ अधिकतर हिमालय के तराई वाले जंगलों में ज्यादा पायें जाते हैं। सहजन के पेड़ छोटे या मध्यम आकार के होते हैं। इसकी छाल और लकड़ी कोमल होती है। सहजन के पेड़ की टहनी बहुत ही नाजुक होती है जो बहुत जल्दी टूट जाती है। इसके पत्ते 6-9 जोड़े में होते हैं। फलियां 6-18 इंच लम्बी 6 शिराओं से युक्त और धूसर होती हैं। सहजन के पेड़ तीन प्रकार के होते हैं जिन पर लाल, काले और सफेद फूल खिलते हैं। लाल रंग के फूल वाले पेड़ की सब्जी खाने में मीठी और सफेद रंग के फूल वाले पेड़ की सब्जी कटु होती है। तासीर : सहजन का स्वभाव गर्म होता है।  सहजन वृक्ष के आयुर्वेद मे लाभ         विभिन्न भाषाओं में सहजन के नाम :                 हिन्दी सहजन। संस्कृत शोभानजना। अंग्रेजी Horse radish tree, Drum stick plant. राजस्थान सेनणा, सहजन। पंजाबी शुभांजना। बंगाली सजीना। तेलगु शोरगी। मराठी शोरग...

बिहार BCECEB अमीन ऑनलाइन फॉर्म

 बिहार BCECEB अमीन ऑनलाइन फॉर्म  प्रिय मित्रों जय श्रीकृष्णा, राधे राधे..... पोस्ट अपडेट: 30 सितंबर 2020           संक्षिप्त जानकारी: -                        बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने हाल ही में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन (40 पोस्ट) भर्ती 2020 में अमीन के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र के लिए आमंत्रित किया है। वे उम्मीदवार जो इस रिक्ति के लिए इच्छुक हैं और  सभी पात्रता मानदंड ऑनलाइन आवेदन करने से पहले पूर्ण अधिसूचना पढ़ सकते हैं।    बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB)  AMIN भर्ती 2020  Advt।  नंबर BCECEB (EFFC) -02/2020  WWW.SARKARIRESULTS.INFO  आवेदन शुल्क  जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: रु।  700 / -  एससी, एसटी उम्मीदवार: रु।  350 / -  PH उम्मीदवार: रु।  350 / -  महत्वपूर्ण तिथियाँ  ऑनलाइन आवेदन शुरू: 30 सितंबर 2020  पंजीकरण अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2020  शुल्...

30सितम्बर से मिलेगी नई पेंशन की सुविधा का लाभ

 30 सितम्बर से मिलेगी नई पेंशन की सुविधा का लाभ प्रिय मित्रों जय श्रीकृष्णा, राधे राधे.....         निजी क्षेत्र मे कर रहें नौकरी वाले कर्मचारियों के हित मे यह एक अच्छा    समाचार है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने निजी क्षेत्र के भविष्य की आर्थिक हित को ध्यान मे रखते हुए सुरक्षा के लिए एक अच्छी शुरुआत की है।       इस प्लान में जो कर्मचारी जिस भी दिन से सेवानिवृत (रिटायर्ड) होंगे, उसकी पेंशन उसी दिन से तैयार हो जाएगी, तथा प्रारम्भ भी हो जाएगी। 30 सितम्बर से मिलेगी नई पेंशन की सुविधा का लाभ         इस योजना को कर्मचारियों के हित में बहुत बडा परिवर्तन कहा जा रहा है। क्योंकि प्रायः सरकारी या निजी क्षेत्र के कामगार को सेवानिवृत होने के पश्चात पेंशन पाने में महीनों लग जाते थे। कागजी कोरम पूरा करने में बाबू लोग काफी लम्बा समय लगा देते थे।       तब कहीं जाकर पेंशन मिलने की सम्भावना बन पाती थी। किन्तु इस नई योजना के फलीभूत होने से ऐसा नही हो पाएगा। कामगारों को पेंशन का लाभ तुरन्त मिलने लगेगा। आगामी 30 स...