पूर्व डीजीपी रिबेरो और कंगना रानौत को पढें
प्रिय मित्रों जय श्रीकृष्णा, राधे राधे.....
उमर खालिद का समर्थन करने के कारण पूर्व IPS अधिकारी जूलियो रिबेरो के खिलाफ लामबन्द हुए 26 पूर्व IPS अधिकारी
दिल्ली में हुए हिंसा का खडयंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार किए गये उमर खालिद का समर्थन कर रहे पूर्व IPS अधिकारी जूलियो रिबेरो के विरोध में 26 पूर्व IPS अधिकारियों ने भी लामबन्द होकर मोर्चा सम्हाल लिये है।
बताया जा रहा है कि रिबेरो जो कि अभी हाल ही मे दिल्ली पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखकर पूर्वोत्तर दिल्ली मे हुई हिंसा की जाँच पर सवाल उठाते हुए कहा है कि शान्तिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे लोगो पर दिल्ली पुलिस लाठीचार्ज कर रही है जबकि भडकाऊ बयान देने वाले भाजपा नेताओ का बचाव कर रही है।
पूर्व 26 IPS अधिकारियों का कहना है कि रिबेरो जो कि मुम्बई के पूर्व कमिश्नर तथा पंजाब व गुजरात के पूर्व डीजीपी रह चुके जूलियो रिबेरो ने कथित तौर पर भारत विरोधी नारे लगाने वाले उमर खालिद का समर्थन करने व उनका बचाव करना बिल्कुल गलत है।
जिन अधिकारियों ने रिबेरो के विरोध मे अपना बयान पर हस्ताक्षर किये है उनमे प्रमुख रूप से दिल्ली के पूर्व कमिश्नर आर एस गुप्ता, पंजाब के पूर्व डीजीपी पीसी डोगरा, केरल के पूर्व डीजीपी एमजी रमन उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी आर एन सिंह और भानुप्रताप सिंह तथा महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी प्रवीण दीक्षित जी शामिल है।
बताते चलें कि उमर खालिद को हिंसा का खडयंत्र रचने के आरोप मे रविवार को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था।
उमर के ऊपर फरवरी मे हुई हिंसा की साजिश रचने के आरोप मे आतंकवाद रोधी कानून की धाराओ के मामले दर्ज किए गये थे।
पूर्व IPS अधिकारियों ने बयान जारी कर दिल्ली पुलिस का समर्थन करते हुए कहा है कि पूर्व अधिकारी का कोई भी समूह किसी को भी निर्दोष साबित नही कर सकता। और न ही पुलिस को बुरा ही बना सकता है।इन अधिकारियों ने अपने भारतीय पुलिस सेवा मे कार्यरत अधिकारियों व अपने उत्तराधिकारियों की सेवा व नीति पर सवाल नही उठाया सकता है।
कंगना रानौत ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को दिया धन्यवाद
माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के द्वारा किया गया घोषणा कि उत्तर प्रदेश में एक अच्छी फिल्म सिटी की जरूरत है। उम्दा स्तर की फिल्म सिटी बनाने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार लेगी।
इस पर कंगना रानौत ने ट्वीट कर कहा है कि मैं @myogiadityanath जी की इस घोषणा की सराहना करती हूँ। मुख्यमंत्री जी ने राष्ट्र प्रेमियों व देशभक्तों के विचिरों व भावनाओं की कद्र करते हुए फिल्मसिटी निर्माण की घोषणा की है। इसके लिए हम सभी वालीवुड कलाकार हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ। हमे फिल्म जगत में कई बडे सुधार किए जाने की आवश्यकता है।


Comments
Post a Comment