सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
प्रिय मित्रों जय श्रीकृष्णा, राधे राधे.....
सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है जगह - जगह प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्रमोदी जी का जन्मदिन। उसी क्रम में आयुर्वेदिक चिकित्सालय चितावनपुर, विकास खण्ड प्रतापपुर कमैचा, जनपद सुलतानपुर मे भी मरीजों को फल व मिष्टान्न वितरण करके हर्षोल्लास के साथ प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन मनाया गया।
सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वे जन्म दिवस को भारतीय जनता पार्टी सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है।इसी क्रम में विकास खंड प्रतापपुर कमैंचा के चितावनपुर गांव स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह ने मरीजो को फल वितरित कर प्रधानपती का मनाया जन्मदिन
सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
डॉ सभजीत मिश्र ने बताया कि भारत सरकार का आयुष मंत्रालय आयुर्वेदिक दवाओं की आपूर्ति कर रहा है। जिनकी गुडवत्ता का स्तर बहुत ही उच्च है। जिनके सेवन से मरीजो को लाभ मिल रहा है।
अखंड प्रताप सिंह ने उपस्थित लोगों से अपने विचार साझा करते हुये कहा कि योग और आयुर्वेद ही भारत के प्राण तत्व है, इनकी उपयोगिता को नकारा नहीं जा सकता है।
वैश्विक महामारी कोरोना काल में आयुर्वेदिक काढ़ा ने एलोपैथ को पछाड़ते हुये अपनी उपयोगिता को वैश्विक स्तर पर सिद्ध किया। ग्राम प्रधान राणा सिंह के अलावा भाजपा के बूथ अध्यक्ष राम सुरेस दुबे, देवेंद्र मिश्र, रमाकांत मिश्र, उमाशंकर यादव आशिक अली की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
यह समाचार (लेख) पसंद आया हो तो शेयर अवश्य करे तथा अपनी राय भी देने का कष्ट करें। जिससे हमारा हौसला बढाने में आपकी सहभागिता बनी रहें।




Comments
Post a Comment