Skip to main content

मुख्तार अंसारी सहित कई अपराधियों के खिलाफ महाअभियान

 

मुख्तार अंसारी सहित कई अपराधियों के खिलाफ महाअभियान

प्रिय मित्रों जय श्रीकृष्णा, राधे राधे.....



    राजधानी लखनऊ में माफियाओं के विरुद्ध अब तक के महाअभियान में मंगलवार को बाहुबली व माफियाओं पयर पुलिस का कहर टूटा है। पुलिस कुल 48 टीमों के साथ राजधानी लखनऊ के वीआईपी और पाँश एरिया में घनी आबादी वाली बस्ती ममें छापे मारकर11 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

मुख्तार अंसारी सहित कई अपराधियों के खिलाफ महाअभियान

        लखनऊ में अपराधियों के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े अभियान में मंगलवार को बाहुबलियों और माफियाओं पर पुलिस का कहर टूटा। पुलिस की 48 टीमों ने लखनऊ के वीआईपी और पॉश इलाकों से घनी आबादी वाली बस्तियों में छापे मारकर 11 कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया।

मुख्तार अंसारी सहित कई अपराधियों के खिलाफ महाअभियान

           इनके पास से पुलिस ने तीन पिस्टल, एक बुलेटप्रूफ जैकेट, पांच प्रतिबंधित वायरलेस सेट, बम बनाने की सामग्री, रेलवे के ठेकों से संबंधित दस्तावेज और रजिस्ट्री समेत अन्य कागजात बरामद किए हैं। इसके अलावा बाहुबली व माफिया गिरोहों के मददगार 21 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जबकि 11 शरणदाताओं को भी पकड़कर उनसे बांड भरवाया गया है। सभी शरणदाताओं को अगले तीन महीने तक हर शनिवार को अपने नजदीकी थाना में जाकर हाजिरी देनी होगी। देर शाम तक छापे की कार्रवाई जारी थी।

           पुुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि लखनऊ में बाहुबली मुख्तार अंसारी, खूंखार खान मुबारक, सीरियल किलर सलीम, रुस्तम व सोहराब और शातिर बदमाश अन्नू त्रिपाठी के गिरोह की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया था। डीसीपी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने एक साथ 42 स्थानों पर छापेमारी की। जिससे बाहुबली व माफिया के गुर्गों और बदमाशों को भागने का मौका नहीं मिल सका।

मुख्तार के खास प्रदीप सिंह के फ्लैट से मिला वायरलेस सेट
            डीसीपी पूर्वी चारू निगम की टीम ने ट्रांस गोमती क्षेत्र के कुख्यात अपराधी अलीगंज निवासी अभिषेक सिंह उर्फ बाबू सिंह को विभूति खंड इलाके से गिरफ्तार कर लिया। बाबू सिंह कई साल से मुख्तार के लिए काम कर रहा था। बाहुबली मुख्तार के खास प्रदीप सिंह की तलाश में गोमतीनगर विस्तार स्थित सरस्वती अपार्टमेंट के एक फ्लैट में दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस को मौके से एक बुलेटप्रूफ जैकेट, पांच वायरलेस सेट और बैटरी जरूर मिलीं। 
           ये वायरलेस सेट आम जनता के उपयोग के लिए प्रतिबंधित हैं। ऐसे सेट और बुलेटप्रूफ जैकेट प्रदीप सिंह के ठिकाने पर कैसे पहुंचे? इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस बीच पुलिस ने बाबू सिंह के अलीगंज स्थित घर पर छापा मारा गया तो वहां से दो पिस्टल और 24 खाली टिफिन बरामद हुए। पुलिस आयुक्त का कहना है कि बाबू सिंह के घर से बम बनाने के सामान भी मिले हैं।
         इलाके से सीरियल किलर भाइयों के गिरोह के सदस्यों को पकड़ा गया तो आलमबाग में मुख्तार के गुर्गे आसिफ खान के ठिकाने पर दबिश दी गई। यहीं पुलिस टीम ने कोलकाता में पकड़े गए रेलवे ठेकेदार सुरेंद्र कालिया और उसके साथियों के घर पर
भी छापा मारा। मौके से रेलवे के ठेकों से संबंधित सैकड़ों दस्तावेज मिले हैं, इन्हें जब्त कर लिया गया। वजीरगंज में मुख्तार के लिए काम करने वाले शाहिद और कलीम के घर पर भी दबिश पड़ी। मगर दोनों नहीं मिले। आशियाना के शारदा नगर रजनीखंड में पुलिस ने मुख्तार के ड्राइवर गुड्डू शेख के घर पर भी छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस उसके बेटे को पूछताछ के लिए थाना लाई है। गुड्डू के घर से कई रजिस्ट्री व अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

सीरियल किलर भाइयों के साथी भी गिरफ्तार

        पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस ने सीरियल किलर भाइयों के साथी आकाश को भी पकड़ा है। इसके पास से बड़ी संख्या में थर्मोकोल के बड़े बॉक्स और इंजेक्शन के डिब्बे मिले हैं। आकाश पहले खून की सप्लाई करता था। बॉक्स और इंजेक्शन के डिब्बे उसके पास क्यों थे? इसकी जांच की जा रही है। सीरियल किलर भाइयों का ही साथी शहजादे कुरैशी भी गिरफ्तार किया गया है। उसने दिल्ली में लूट की बड़ी वारदात की थी।

यह समाचार (लेख) पसंद आया हो तो शेयर अवश्य करे तथा अपनी राय भी देने का कष्ट करें। जिससे हमारा हौसला बढाने में आपकी सहभागिता बनी रहें।


आपका अपना -- 
पं0 रमाकान्त मिश्र
कोइरीपुर, सुलतानपुर उ0 प्र0

Comments

Popular posts from this blog

सहजन वृक्ष के आयुर्वेद मे लाभ

प्रिय मित्रों जय श्रीकृष्णा, राधे राधे.... .  सहजन वृक्ष के आयुर्वेद मे लाभ         परिचय :                सहजन के पेड़ अधिकतर हिमालय के तराई वाले जंगलों में ज्यादा पायें जाते हैं। सहजन के पेड़ छोटे या मध्यम आकार के होते हैं। इसकी छाल और लकड़ी कोमल होती है। सहजन के पेड़ की टहनी बहुत ही नाजुक होती है जो बहुत जल्दी टूट जाती है। इसके पत्ते 6-9 जोड़े में होते हैं। फलियां 6-18 इंच लम्बी 6 शिराओं से युक्त और धूसर होती हैं। सहजन के पेड़ तीन प्रकार के होते हैं जिन पर लाल, काले और सफेद फूल खिलते हैं। लाल रंग के फूल वाले पेड़ की सब्जी खाने में मीठी और सफेद रंग के फूल वाले पेड़ की सब्जी कटु होती है। तासीर : सहजन का स्वभाव गर्म होता है।  सहजन वृक्ष के आयुर्वेद मे लाभ         विभिन्न भाषाओं में सहजन के नाम :                 हिन्दी सहजन। संस्कृत शोभानजना। अंग्रेजी Horse radish tree, Drum stick plant. राजस्थान सेनणा, सहजन। पंजाबी शुभांजना। बंगाली सजीना। तेलगु शोरगी। मराठी शोरग...

बिहार BCECEB अमीन ऑनलाइन फॉर्म

 बिहार BCECEB अमीन ऑनलाइन फॉर्म  प्रिय मित्रों जय श्रीकृष्णा, राधे राधे..... पोस्ट अपडेट: 30 सितंबर 2020           संक्षिप्त जानकारी: -                        बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने हाल ही में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन (40 पोस्ट) भर्ती 2020 में अमीन के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र के लिए आमंत्रित किया है। वे उम्मीदवार जो इस रिक्ति के लिए इच्छुक हैं और  सभी पात्रता मानदंड ऑनलाइन आवेदन करने से पहले पूर्ण अधिसूचना पढ़ सकते हैं।    बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB)  AMIN भर्ती 2020  Advt।  नंबर BCECEB (EFFC) -02/2020  WWW.SARKARIRESULTS.INFO  आवेदन शुल्क  जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: रु।  700 / -  एससी, एसटी उम्मीदवार: रु।  350 / -  PH उम्मीदवार: रु।  350 / -  महत्वपूर्ण तिथियाँ  ऑनलाइन आवेदन शुरू: 30 सितंबर 2020  पंजीकरण अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2020  शुल्...

30सितम्बर से मिलेगी नई पेंशन की सुविधा का लाभ

 30 सितम्बर से मिलेगी नई पेंशन की सुविधा का लाभ प्रिय मित्रों जय श्रीकृष्णा, राधे राधे.....         निजी क्षेत्र मे कर रहें नौकरी वाले कर्मचारियों के हित मे यह एक अच्छा    समाचार है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने निजी क्षेत्र के भविष्य की आर्थिक हित को ध्यान मे रखते हुए सुरक्षा के लिए एक अच्छी शुरुआत की है।       इस प्लान में जो कर्मचारी जिस भी दिन से सेवानिवृत (रिटायर्ड) होंगे, उसकी पेंशन उसी दिन से तैयार हो जाएगी, तथा प्रारम्भ भी हो जाएगी। 30 सितम्बर से मिलेगी नई पेंशन की सुविधा का लाभ         इस योजना को कर्मचारियों के हित में बहुत बडा परिवर्तन कहा जा रहा है। क्योंकि प्रायः सरकारी या निजी क्षेत्र के कामगार को सेवानिवृत होने के पश्चात पेंशन पाने में महीनों लग जाते थे। कागजी कोरम पूरा करने में बाबू लोग काफी लम्बा समय लगा देते थे।       तब कहीं जाकर पेंशन मिलने की सम्भावना बन पाती थी। किन्तु इस नई योजना के फलीभूत होने से ऐसा नही हो पाएगा। कामगारों को पेंशन का लाभ तुरन्त मिलने लगेगा। आगामी 30 स...