Skip to main content

प्रेमी के साथ रंगरेलिया मनाती पत्नी


प्रेमी के साथ रंगरेलिया मनाती पत्नी

प्रिय मित्रों जय श्रीकृष्णा, राधे राधे.....

           उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में टीपी नगर थाना क्षेत्र एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां क्षेत्रवासियों ने एक महिला को अपने प्रेमी के साथ घर में रंगरलिया मनाते रंगे हाथ दबोच लिया। दूसरे कमरे में महिला का पति और तीन मासूम बच्चे बेहोशी की हालत में बरामद हुए।

             अस्पताल में होश आने पर पति ने आरोप लगाया कि पिछले काफी समय से उसकी पत्नी पूरे परिवार को नशीली गोलियां देकर अपने प्रेमी के साथ घर में रंगरलियां मनाती रही है। इतना ही नहीं पत्नी ने गुप्तांग पर हार्पिक डालकर अपने ही पति को 'बर्बाद' कर दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

प्रेमी के साथ रंगरेलिया मनाती पत्नी


         वास्तव में मलियाना निवासी शादाब के मुताबिक सरधना निवासी डॉक्टर वसीम उसका परिचित है। जिसके चलते डॉक्टर वसीम का अक्सर शादाब के घर पर आना जाना लगा रहता है। शादाब ने बताया कि वसीम जब भी घर पर आता तो अपने साथ कभी बिरियानी तो कभी मिठाई लेकर आता।
        
            जिसे खाने के बाद शादाब और उसकी तीनों बेटियां बेसुध होकर सो जाते थे। आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर वसीम और शादाब की पत्नी चांदनी बेफिक्र होकर घर में रंगरलियां मनाते थे। 

प्रेमी के साथ रंगरेलिया मनाती पत्नी


चोर समझकर क्षेत्रवासियों ने मचाया शोर


            बताया जाता है शुक्रवार की शाम भी डॉक्टर वसीम खाने-पीने का कुछ सामान लेकर शादाब के घर पर गया था। जिसमें बेहोशी की दवाई मिली थी। इस खाने को खाने के बाद शादाब और उसकी तीनों बेटियां बेहोश हो गए। जिसके बाद देर रात डॉक्टर वसीम शादाब के घर में दाखिल हो रहा था। मगर इसी दौरान क्षेत्र के लोगों ने वसीम को शादाब के घर में दाखिल होते देख लिया और उसे चोर समझकर मामले की जानकारी पड़ोस में रहने वाले शादाब के कुछ रिश्तेदारों को दी। 

           जिसके बाद सभी लोगों ने चोर का शोर मचाते हुए शादाब के घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि इस दौरान चांदनी ने अपने प्रेमी डॉक्टर वसीम को घर के टॉयलेट में बंद कर दिया। इसके बाद चाकू निकालकर लोगों को अपने हाथ की नस काटने की धमकी देने लगी। मगर क्षेत्रवासियों ने हिम्मत दिखाकर चांदनी को धर दबोचा। उधर, जैसे ही टॉयलेट का दरवाजा खोला गया तो महिला का प्रेमी घर से फरार हो गया।

कमरे में बेहोश मिले पति और तीनों बच्चे

पूरे परिवार की मौजूदगी में महिला द्वारा रंगरलिया मनाए जाने की बात हजम ना होने पर क्षेत्र के लोगों ने घर की तलाशी ली। जिसके बाद एक कमरे में शादाब और उसकी तीनों बेटियां बेहोश पड़े मिले। रिश्तेदार और क्षेत्रवासी आनन-फानन में सभी व्यक्तियों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां होश में आने पर मामला पता लगते ही शादाब ने अपनी पत्नी पर सनसनीखेज आरोप लगाए। 

            शादाब ने बताया कि उसे पहले से ही शक था कि चांदनी उसे नशे की गोलियां देकर अपने प्रेमी से मिलती है। मगर चांदनी पूरे परिवार को बेहोश करके रंगरेलियां मनाती थी। जिससे उसकी असलियत सबसे छुपी रही।

पत्नी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

           इतना ही नहीं उसकी पत्नी चांदनी पिछले कई महीनों से शादाब को बेहोश करने के बाद उसके गुप्तांग पर हार्पिक जैसी कोई चीज डाल रही थी। जिससे उसके गुप्तांग पर गहरे जख्म हो गए थे। शादाब इसे त्वचा रोग समझकर डॉक्टरों से उपचार कराता रहा। 

          अब, पूरे मामले का खुलासा होने पर शादाब ने अपनी पत्नी चांदनी के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, एसपी क्राइम रामअर्ज ने पूरे प्रकरण में जांच की बात कही है। वहीं, आरोपी महिला पुलिस की हिरासत में है।

         यह समाचार (लेख) पसंद आया हो तो शेयर अवश्य करे तथा अपनी राय भी देने का कष्ट करें। जिससे हमारा हौसला बढाने में आपकी सहभागिता बनी रहें।


आपका अपना -- 
पं0 रमाकान्त मिश्र
कोइरीपुर, सुलतानपुर उ0 प्र0

Comments

  1. शब्दावली नियंत्रित,सरल शब्दोँ का चयन,देर से उठाया गया एक सही कदम के साथ पहल,, आपका प्रयास सार्थक है,,अविरल अपनी लेखनी को धार देते रहें,,,कोशिश करने वालों की हार नही होती,,,,

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत धन्यवाद, हार्दिक आभार... आपका मित्रवर

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

सहजन वृक्ष के आयुर्वेद मे लाभ

प्रिय मित्रों जय श्रीकृष्णा, राधे राधे.... .  सहजन वृक्ष के आयुर्वेद मे लाभ         परिचय :                सहजन के पेड़ अधिकतर हिमालय के तराई वाले जंगलों में ज्यादा पायें जाते हैं। सहजन के पेड़ छोटे या मध्यम आकार के होते हैं। इसकी छाल और लकड़ी कोमल होती है। सहजन के पेड़ की टहनी बहुत ही नाजुक होती है जो बहुत जल्दी टूट जाती है। इसके पत्ते 6-9 जोड़े में होते हैं। फलियां 6-18 इंच लम्बी 6 शिराओं से युक्त और धूसर होती हैं। सहजन के पेड़ तीन प्रकार के होते हैं जिन पर लाल, काले और सफेद फूल खिलते हैं। लाल रंग के फूल वाले पेड़ की सब्जी खाने में मीठी और सफेद रंग के फूल वाले पेड़ की सब्जी कटु होती है। तासीर : सहजन का स्वभाव गर्म होता है।  सहजन वृक्ष के आयुर्वेद मे लाभ         विभिन्न भाषाओं में सहजन के नाम :                 हिन्दी सहजन। संस्कृत शोभानजना। अंग्रेजी Horse radish tree, Drum stick plant. राजस्थान सेनणा, सहजन। पंजाबी शुभांजना। बंगाली सजीना। तेलगु शोरगी। मराठी शोरग...

बिहार BCECEB अमीन ऑनलाइन फॉर्म

 बिहार BCECEB अमीन ऑनलाइन फॉर्म  प्रिय मित्रों जय श्रीकृष्णा, राधे राधे..... पोस्ट अपडेट: 30 सितंबर 2020           संक्षिप्त जानकारी: -                        बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने हाल ही में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन (40 पोस्ट) भर्ती 2020 में अमीन के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र के लिए आमंत्रित किया है। वे उम्मीदवार जो इस रिक्ति के लिए इच्छुक हैं और  सभी पात्रता मानदंड ऑनलाइन आवेदन करने से पहले पूर्ण अधिसूचना पढ़ सकते हैं।    बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB)  AMIN भर्ती 2020  Advt।  नंबर BCECEB (EFFC) -02/2020  WWW.SARKARIRESULTS.INFO  आवेदन शुल्क  जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: रु।  700 / -  एससी, एसटी उम्मीदवार: रु।  350 / -  PH उम्मीदवार: रु।  350 / -  महत्वपूर्ण तिथियाँ  ऑनलाइन आवेदन शुरू: 30 सितंबर 2020  पंजीकरण अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2020  शुल्...

30सितम्बर से मिलेगी नई पेंशन की सुविधा का लाभ

 30 सितम्बर से मिलेगी नई पेंशन की सुविधा का लाभ प्रिय मित्रों जय श्रीकृष्णा, राधे राधे.....         निजी क्षेत्र मे कर रहें नौकरी वाले कर्मचारियों के हित मे यह एक अच्छा    समाचार है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने निजी क्षेत्र के भविष्य की आर्थिक हित को ध्यान मे रखते हुए सुरक्षा के लिए एक अच्छी शुरुआत की है।       इस प्लान में जो कर्मचारी जिस भी दिन से सेवानिवृत (रिटायर्ड) होंगे, उसकी पेंशन उसी दिन से तैयार हो जाएगी, तथा प्रारम्भ भी हो जाएगी। 30 सितम्बर से मिलेगी नई पेंशन की सुविधा का लाभ         इस योजना को कर्मचारियों के हित में बहुत बडा परिवर्तन कहा जा रहा है। क्योंकि प्रायः सरकारी या निजी क्षेत्र के कामगार को सेवानिवृत होने के पश्चात पेंशन पाने में महीनों लग जाते थे। कागजी कोरम पूरा करने में बाबू लोग काफी लम्बा समय लगा देते थे।       तब कहीं जाकर पेंशन मिलने की सम्भावना बन पाती थी। किन्तु इस नई योजना के फलीभूत होने से ऐसा नही हो पाएगा। कामगारों को पेंशन का लाभ तुरन्त मिलने लगेगा। आगामी 30 स...