वाराणसी हवाई अड्डे पर जल्द ही अँगूठा व चेहरा दिखाकर ले सकेंगे प्रवेश
प्रिय मित्रों जय श्रीकृष्णा, राधे राधे.....
वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डेपर बिना बोर्डिंग पास के भी जल्द से जल्द हवाई जहाज मे यात्रा कर सकेंगे। इस हवाई अड्डे पर न टिकट की झंझट रहेगी और न ही पहचान बताने के लिए लाइन ही लगानी पडेगी।
केवल फिंगर स्कैनिंग और चेहरा दिखाकर हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन में प्रवेश लेकर सीधे जहाज में सवार होकर यात्रा कर सकेंगे।
वाराणसी हवाई अड्डे पर जल्द ही अँगूठा व चेहरा दिखाकर ले सकेंगे प्रवेश
वायरिंग के कार्य मे कोई भी कमी नही रह गयी है। अब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को लगाने का भी काम बिना देर किए जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
वाराणसी हवाई अड्डे पर जल्द ही अँगूठा व चेहरा दिखाकर ले सकेंगे प्रवेश
अनुमान यही लगाया जा रहा है कि लगभग 15 से 20 दिन में इंस्टालेशन का काम समाप्त होने पश्चात डीजीसीए दौरें में इस काम को चालू करने की अनुमति मिल जाएगी।इस प्रकार से तकनीकी व्यवस्था वाला बाबतपुर पूरे देश का प्रथम हवाई अड्डा बन जाएगा।
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सन 2018 मे ही देश के चुने हवाई अड्डों पर डीजी यात्रा की प्रक्रिया को चुना गया था। जो कि यात्रियों की परेशानी दूर करने व समय की बचत की दशा में एक सुधार व अमूल्य कदम है।
यह समाचार (लेख) पसंद आया हो तो शेयर अवश्य करे तथा अपनी राय भी देने का कष्ट करें। जिससे हमारा हौसला बढाने में आपकी सहभागिता बनी रहें।



Comments
Post a Comment