सभी विभागों मे नियुक्ति प्रक्रिया तीन माह में
प्रिय मित्रों जय श्रीकृष्णा, राधे राधे.......
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी ने शुक्रवार को समस्त वरिष्ठ अधिकारियों को प्रत्येक विभागों में रिक्त पडे हुए पदों को मात्र तीन माह के भीतर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने और छह माह में प्रक्रिया पूरी करते हुए नियुक्ति पत्र बांटने के निर्देश दिए।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लोकभवन में अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी विभागों से रिक्त पदों का विवरण मांगा, और सभी भर्ती आयोगों और बोर्ड की बैठक करने का निर्णय लिया।
आने वाले तीन महीने में भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी
उन्होंने कहा कि अब तक हुई तीन लाख भर्तियों की तरह ही पारदर्शी तरीके से अगले तीन महीने में भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए और छह महीने में नियुक्ति पत्र बांटे जाएं।
मुुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार उप्र लोक सेवा आयोग से पारदर्शी व निष्पक्ष भर्तियां हुई हैं, उसी प्रकार पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से अन्य विभागों में तेजी से भर्तियां की जाएं।
यह समाचार (लेख) पसंद आया हो तो शेयर अवश्य करे तथा अपनी राय भी देने का कष्ट करें। जिससे हमारा हौसला बढाने में आपकी सहभागिता बनी रहें।

Comments
Post a Comment