मजदूर की बेटी के खाते मे बताए 10 करोड
प्रिय मित्रों जय श्रीकृष्णा, राधे राधे.....
बलिया जिले के थाना बांसडीह के रूकनपुर गाँव की एक मजदूर की बच्ची के जनधन खाते मेंं सुबह रू0 10 करोड होने की बात बतायी थी बैंक वालो ने जो कि बात ही निकली फर्जी।
बैंक के कथनानुसार इस खाते का संचालन आँनलाइन ठगी करने वाले ठग कर रहे थे। जिसकी शिकायत आने पर फरीदाबाद पुलिस के के बताने पर खाते को किया गया होल्ड।
मजदूर की बेटी के खाते मे बताए 10 करोड
पुलिस की सलाह पर ही खाते मे 10 करोड का होल्ड लगाया था जिससे खाते मे पैसा तो जमा हो सकता है लेकिन पैसा निकल नही सकाता। खाते को होल्ड करने पर रू0 5000/ की धनराशि औकर जमा हुई लेकिन खाते का संचालन करने वाले ठग ने खाते से पैसा न निकाल पाने के कारण उक्त खाते मे पैसा मँगाना बन्द कर दिया। और वही रू0 5000 खाते पडा हुआ है
मजदूर की बेटी के खाते मे बताए 10 करोड
बैंक की बांसडीह शाखा के पूर्व प्रबंधक स्वप्निल सिंह के अनुसार फरवरी 2020 में उनके पास फरीदाबाद जिले की इलाहाबाद बैंक की शाखा के मैनेजर का फोन आया। उन्होंने बताया कि संबंधित खाते से ऑनलाइन ठगी हो रही है। इस खाते में विभिन्न माध्यमों से पैसे मंगाए जा रहे हैं। ऑनलाइन भुगतान में भी खाते का यूज किया गया है।
उसने बताया कि उसके पास पंजाब से फोन आया था। फोन करने वाले ने उसे पैसे देने की लालच देकर खाते की डिटेल और एटीएम कार्ड आदि सबकुछ अपने पास मंगा लिया था। इसके बाद से उसे खाते के बारे में कोई जानकारी नहीं है। किशोरी से बातचीत के बाद लगा कि यह भी ठगों द्वारा ठगी गई है तो फिर फरीदाबाद बात की गई।
वहां से बताया गया कि जिन लोगों से इस खाते में रुपये मंगाए गए हैं। उन लोगों ने अपने साथ ठगी होने की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने फिलहाल इस खाते को होल्ड करने के लिए कहा है। हालांकि पुलिस यह भी चाहती है कि खाते में रकम आने में कोई दिक्कत न हो निकालने पर रोक लगा दें।
इलाहाबाद बैंक बांसडीह शाखा के वर्तमान प्रबंधक सरोज कुमार सिंह ने के अनुसार सरोज कुमारी पुत्री सूबेदार साहनी का खाता 2-8-2018 को खुला था। इस खाते में दस बीस हजार करके कई बार जमा हुए व निकले हैं। दो अगस्त 2018 से 22 जनवरी 2020 तक खाते में 17,59,120 जमा हुए हैं और 17,53,857 निकाल भी लिए गए हैं।
ठगों के मांगने पर आधार समेत एटीएम भी भेज दिया
इलाहाबाद बांसडीह शाखा की खाताधारक सरोज के अनुसार बैंक में वर्ष 2018 में उसका खाता खुला। दो वर्ष पूर्व ही कानपुर देहात जनपद के ग्राम पाकरा, पोस्ट बाधीर के निलेश कुमार नाम के व्यक्ति ने उसे फोन कर पीएम आवास दिलाने के नाम पर आधार कार्ड व फोटो आदि अपने दिए पते पर भेजने को कहा।
सरोज ने आधार कार्ड की फोटो कापी व अन्य कागजात संबंधित पते पर भेज दिया। इसके बाद सरोज को डाक से बैंक का एटीएम कार्ड मिला। एटीएम कार्ड आते ही निलेश ने फिर फोन किया और एटीएम कार्ड अपने पते पर भेजने को कहा। सरोज ने निलेश को एटीएम कार्ड भी डाक से भेज दिया।
इसके बाद निलेश ने सरोज से एटीएम के पिनकोड की जानकारी ले ली। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में सरोज ने रुपये के लेनदेन के प्रति पूर्ण अनभिज्ञता जताई है। उसने उल्लेख किया है कि उसे नहीं मालूम कि रुपया कहां से आया है। उसने यह भी कहा है कि उसे खाते में जमा धन से भी कोई सरोकार नहीं है। निलेश के जिस मोबाइल नंबर से उसकी बातचीत होती थी वह स्विच ऑफ(बंद) बता रहा है। बांसडीह कोतवाली के निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यह समाचार (लेख) पसंद आया हो तो शेयर अवश्य करे तथा अपनी राय भी देने का कष्ट करें। जिससे हमारा हौसला बढाने में आपकी सहभागिता बनी रहें।


धन्यवाद
ReplyDelete