उ0प्र0 में कम हो सकते हैं 550 से ज्यादा ग्राम प्रधान के पद
प्रिय मित्रों जय श्रीकृष्णा, राधे राधे.....
पंचायत चुनाव सन 2015 के बाद कोई नयी ग्राम पंचायत का गठन तो हुआ अलबत्ता सैकडो ग्राम पंचायते पूर्णतः या आंशिक रूप से शहरी क्षेत्रों मे अवश्य सामिल कर ली गयी है। जिसका परिणाम होगा कि सन 2020 के ग्राम पंचायतों की संख्या मे भारी भरकम कमी आ सकती है तथा ग्राम प्ररधानों.की संख्या मे भारी कमी आ सकती है।
उ0प्र0 में कम हो सकते हैं 550 से ज्यादा ग्राम प्रधान के पद
पंचायतीराज विभाग नगर निगम या नगर पंचायत में पूर्णत: या आंशिक रूप से शामिल की गई ग्राम पंचायतों का ब्योरा तैयार कर रहा है।
उ0प्र0 में कम हो सकते हैं 550 से ज्यादा ग्राम प्रधान के पद
राज्य निर्वाचन आयोग को पंचायतीराज विभाग से अभी तक मिली सूचना के अनुसार प्रदेश की 587 ग्राम पंचायतें पूर्ण रूप से और 680 पंचायतें आंशिक रूप से शहरी क्षेत्रों में शामिल की जा चुकी हैं।
जो 680 ग्राम पंचायतें आंशिक रूप से शहरी क्षेत्र में शामिल हुई हैं, अगर उनकी आबादी एक हजार से कम हो गई है तो अब ऐसी पंचायतों के बाकी बचे वार्ड किसी अन्य पंचायत में शामिल किए जा सकते हैं।
अब तक की स्थिति के अनुसार ग्राम प्रधानों के 587 पद खत्म हो गए हैं। इसी क्रम में करीब दो से तीन हजार ग्राम पंचायत सदस्यों के पद भी खत्म होने की बात है।
वेद प्रकाश वर्मा, अपर निर्वाचन आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग यूपी कहते हैं कि जो पंचायतें पूरी तरह शहरी क्षेत्र में चली गई हैं वहां ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के पद खत्म हो गए हैं। जो पंचायतें आंशिक रूप से शहरी क्षेत्र में शामिल की गई हैं, उनके बारे में सरकार को निर्णय लेना होगा कि 1000 की आबादी से कम होने पर उस पंचायत का अस्तित्व कायम रहेगा या फिर उसके बाकी बचे वार्ड किसी अन्य पंचायत में शामिल किए जाएंगे।
2015 में हुए पंचायत चुनाव में :
- 59,162 ग्राम प्रधान चुने गये
7,42,269 ग्राम पंचायत सदस्य
- 821 क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष
- 75,576 क्षेत्र पंचायत सदस्य
821 क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष
- 75,576 क्षेत्र पंचायत सदस्य
यह समाचार (लेख) पसंद आया हो तो शेयर अवश्य करे तथा अपनी राय भी देने का कष्ट करें। जिससे हमारा हौसला बढाने में आपकी सहभागिता बनी रहें।
आपका अपना -- पं0 रमाकान्त मिश्र
कोइरीपुर, सुलतानपुर


Comments
Post a Comment